शिक्षक प्रभावशीलता एवं कक्षा-शिक्षण अवलोकन: पुरस्कृत एवं गैर-पुरस्कृत परिषदीय शिक्षकों का तुलनात्मक अध्ययन

Authors

  • अज़ीज़ुर्रहमान
  • डॉ. सुनीलिमा
  • संगीता गौतम

Keywords:

शिक्षक प्रभावशीलता, कक्षा-शिक्षण अवलोकन, शैक्षिक उपलब्धि, पुरस्कृत शिक्षक, गैर-पुरस्कृत शिक्षक, परिषदीय विद्यालय

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य कानपुर मण्डल के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरकार द्वारा पुरस्कृत एवं गैर-पुरस्कृत शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता तथा कक्षा-शिक्षण अवलोकन की तुलना करना है। अध्ययन में इन शिक्षकों की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का भी विश्लेषण किया गया है। कानपुर मण्डल के छह जनपदों से स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्श विधि द्वारा 50 शिक्षकों (25 पुरस्कृत एवं 25 गैर-पुरस्कृत) का चयन किया गया। शिक्षक प्रभावशीलता मापनी (पी. कुमार एवं डी.एन. मुथा), स्वनिर्मित कक्षा-शिक्षण अवलोकन अनुसूची तथा विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा परिणामों का उपयोग उपकरण के रूप में किया गया। परिणामों के विश्लेषण हेतु टी-अनुपात का प्रयोग किया गया। निष्कर्षों से ज्ञात होता है कि पुरस्कृत शिक्षक शिक्षक प्रभावशीलता एवं कक्षा-शिक्षण अवलोकन में गैर-पुरस्कृत शिक्षकों की तुलना में सार्थक रूप से अधिक प्रभावी हैं। तथापि, दोनों समूहों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया। अध्ययन शिक्षक मूल्यांकन, पुरस्कार चयन प्रक्रिया तथा प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन हेतु महत्वपूर्ण निहितार्थ प्रस्तुत करता है।

References

चौधरी, के., & कात्रे, एस. ए. (2009). शिक्षक प्रशिक्षुओं की विशिष्ट शिक्षण दक्षताओं से निर्मित अवधारणा प्राप्ति की प्रभावशीलता पर एक अध्ययन। Review of Educational Research.

गुप्ता, ए. (2010). अधिगम परिणाम और शिक्षा का प्रभाव. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग.

हैटी, जे. (2009). Visible learning. Routledge.

कुमार, पी., & मुथा, डी. एन. (2007). शिक्षक प्रभावशीलता मापनी. नेशनल साइकोलॉजिकल कॉपोरेशन.

मीणा, एल. के. (2022). An International Journal of Research and Studies, 27(5), 851–860.

निगम, डी. (2021). Teacher roles and achievements under NEP 2020. RIE Ajmer Publications.

पाण्डेय, एच. (2024). Continuous professional development and teacher performance: A new perspective. Indian Educational Journal, 12(1), 15–27.

Downloads

How to Cite

अज़ीज़ुर्रहमान, डॉ. सुनीलिमा, & संगीता गौतम. (2026). शिक्षक प्रभावशीलता एवं कक्षा-शिक्षण अवलोकन: पुरस्कृत एवं गैर-पुरस्कृत परिषदीय शिक्षकों का तुलनात्मक अध्ययन. International Journal of Engineering Science & Humanities, 16(3), 764–777. Retrieved from https://ijesh.com/j/article/view/1221